अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: भूक व प्यास की वजह से हिलाक होने वाले के लिए क्या हुक्म है

तारीख़: सोमवार, अप्रैल 24, 2023


सवाल अगर ख़ाना ना ख़ाया या अहले ख़ाना ने ना ख़िलाया और भूक व प्यास की वजह से हिलाक हो गया तो वह ख़ुद और घर वाले गुनाहगार होंगे या नहीं

अल जवाब अगर ख़ाना पानी वग़ैरह मौजूद है और ख़ाया पिया नहीं वह ख़ुद ख़ाने से आजिज़ है और घर वालों ने खिलाया पिलाया नहीं तो पहली सूरत में वह ख़ुद और दूसरी सूरत में अहले ख़ाना गुनाहगार होंगे जैसा कि आलमगीरी में है

اذا جاع و لم یا کل مع القدرة حتى مات حيث ياثم

📚 आलमगीरी जिल्द 5 सफ़ह 355)

और हुज़ूर सदरुश्शरिअह बदरुत्तरीक़ह अल्लामा अमजद अली आज़मी अलैहिर्रहमह फ़रमाते हैं

भूक प्यास में ख़ाने पीने की चीज़ दस्तियाब हो और ना ख़ाए पिये यहां तक कि मर जाए तो गुनाहगार है, कि यहां यक़ीनन मालूम है कि ख़ाने पीने से वह बात जाती रहेगी

📚 बहारे शरिअत जिल्द 3 सफ़ह 506)

📔 औरतों के जदीद और अहम मसाइल सफ़ह. 141)

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची