अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: मामू का अपनी भांजी से निकाह़ करना कैसा ?

तारीख़: बुधवार, नवंबर 19, 2025


रज़ाई रिश्ते की वजह से निकाह का हुक्म

सवाल एक औरत का इंतक़ाल हो गया उनके एक बेटा और एक बेटी थी नानी ने दूध पिलाया अब उस लड़के का निकाह उसकी सगी ख़ाला की बेटी से हो गया और उनकी तीन औलाद भी हैं अब नानी का इंतकाल हो गया उन्होंने ने ही इस बात का तज़किरह किसी से किया था शरीयत की रोशनी में इसका क्या हुक्म है ?

साइल: मोहम्मद यूसुफ़, फ़तेहपुर (यू.पी.)

अल जवाब अल्ला हुम्मा हिदायतु अलहक़ बिस्सावाब 

अगर नानी ने अपने नवासे को मुद्दतें रज़ाअत मे दूध पिलाया तो उसकी खाला उसकी रज़ाई बहेन हुई और खाला की बेटी उसकी रज़ाई भांजी तो अब भांजी से निकाह़ हराम है जैसा कि अल्लाह तआला क़ुरआन पाक मे फ़रमाता है कि 

तुम पर हराम कर दी गईं तुम्हारी माएँ, तुम्हारी बेटियाँ...और तुम्हारी बहनें और तुम्हारी फुफियॉं और तुम्हारी खालाऐं और तुम्हारी भतिजियॉं और तुम्हारी भांजियॉं और तुम्हारी वो मॉंए जिन्होंने तुम्हें दूध पिलाया (सूरह-निसा, आयत 176)

इससे साबित हुआ कि दूध पिलाने से भी वही रिश्ते हराम होते हैं जो नसब (खून के रिश्ते) से हराम होते हैं

और हदीस पाक मे है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया: रज़ाअत से वही रिश्ते हराम होते हैं जो नसब से हराम होते हैं। (मिशकात शरीफ़, पेज 273)

खुलासा कलाम ये है कि अगर भांजी का निकाह़ मामू से जाइज़ ही नहीं हुआ तो दोनों पर लाज़िम है कि फ़ौरन अलग हो जाए और हरगिज़ मियां बीवी का ताल्लुक क़ाइम न करें बनाना कि ये ज़िना है। और ज़िना हराम है और घर वालों पर भी फ़र्ज है कि दोनों को अलग रखें वर्ना वो भी सख्त गुनहगार होंगे और अगर कुदरत के बावजूद उनके घर वाले एैसा न करे तो मुसलमानों पर उन सब का बाईकाट करना लाज़िम है 

अगर घर वाले जानने के बावजूद अलग नहीं करते तो वे भी गुनहगार होंगे। और एैसा ही फ़तावा फ़ैज़ुर्रसूल, जि. 1, पेज 726 पर भी लिखा है।

वल्लाहो आलमु बिस्सवाब 

कत्बा नाचीज़ मोहम्मद शफ़ीक़ रज़ा रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मंसूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टॉप किशनपुर अल-हिन्द

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची