अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: नेक लोगों को अल्लाह तआला जल्दी उठा लेता है कहना कैसा?

तारीख़: सोमवार, मार्च 06, 2023


नेक लोगों को अल्लाह तआला जल्दी उठा लेता है कहना कैसा???

किसी नेक आदमी का इंतिक़ाल हो गया इसपर किसी ने कहा नेक लोगों को अल्लाह जल्दी उठा लेता है क्योंकि ऐसे लोगों की अल्लाह को भी ज़रूरत पड़ती है ये जुमला कुफ़्रिया है 
इस्लामी अक़ीदा ये है कि अल्लाह तआला किसी का भी मोहताज नहीं, वह हर शै से बेनियाज़ है
मौत का एक वक़्त मुक़र्रर है न वह एक पल पहले आ सकती है और एक पल बाद।
फ़ुक़्हा ए किराम फ़रमाते हैं किसी ने मुर्दे के बारे में कहा ऐ लोगों अल्लाह तआला तुमसे ज़्यादा इसका हाजतमंद है"
ये कहना कुफ़्र है। या यूं कहें कि नेक लोगों की अल्लाह तआला के यहां भी ज़रूरत है

(हवाला कुफ़्रिया कलिमात के बारे में सवाल जवाब सफह नः 489_490 )

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश
सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची