अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: काफिरों के यहां से दूध लेना कैसा ?

तारीख़: शुक्रवार, जनवरी 30, 2026

सवाल

मेरा एक सवाल है कि काफ़िरों के जानवर से यानी काफ़िर लोग जो जानवर पालते हैं जैसे गाय, भैंस, बकरी — इन सब का दूध लेना कैसा है?जवाब इनायत फरमाएँ।

अल-मुस्तफ़्ती:मुहम्मद ताबिश रज़वी, जूनिहाँ, फ़तेहपुर (भारत)

जवाब

काफ़िरों के पाले हुए जानवरों का दूध लेना जायज़ है लेकिन न लेना बेहतर है, क्योंकि मुसलमानों को काफ़िरों से दूध लेने से बचना चाहिए,

क्योंकि काफ़िर लोग पाकी–नापाकी का ख्याल नहीं रखते जहाँ तक हो सके, मुसलमान को मुसलमानों के यहाँ से ही दूध लेना चाहिए।

हाँ अगर ऐसी जगह हों जहाँ मुसलमान जानवर नहीं पालते और सिर्फ़ काफ़िर ही जानवर पालते हों,

तो मजबूरी में उनका दूध लेना जायज़ है इसमें कोई हरज नहीं

ماخوذ:فتاویٰ رضویہ, جلد 21 صفحہ 668 فتاویٰ رضویہ جلد 23 صفحہ 96(رضا فاؤنڈیشن لاھور 


वल्लाहो आलमु बिस्सवाब 

कतबा: फ़क़ीर मुहम्मद मासूम रज़ा नूरी 8 रबीउस्सानी 1441 हिजरी

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची