अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: हांथ मे छाला हो तो वज़ू का क्या हुक्म है

तारीख़: सोमवार, फ़रवरी 27, 2023

सवाल अगर किसी का हाथ जल चुका है मगर उसकी खाल जुदा नहीं हुई कियोंकि छाला बन गया था जो के अब खुश्क हो चुका है तो अब उसकी खाल जो जुदा नहीं हुई है उसकी खाल उतार कर वुज़ू करना ज़रुरी है या ऐसे ही कर लें इसकी वज़ाहत कर दें

जवाब खाल उतारना कुछ ज़रुरी नहीं- अगर उसके ऊपर से पानी बहा कर वुज़ू किया तो हो जायेगा किसी जगह छाला था और वो सूख गया मगर उसकी खाल जुदा नहीं हुई तो खाल जुदा करके पानी बहाना ज़रुरी नहीं बल्के उसी छाले की खाल पर पानी बहा लेना काफी है

📚बहारे शरीअत जिल्द 1 हिस्सा 2 सफह 293

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश
सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची