अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: औरतों को सिन्दूर लगाना कैसा

तारीख़: गुरुवार, जनवरी 19, 2023

सवाल क्या औरतों को टिकली (बिंदिया), सिन्दूर या इस तरह का कोई रंग लगाना जाइज़ है)

अल जवाब पेशानी पर टिकली (बिंदिया) लगाना और मांग में सिंदूर वगैरह भरना हराम है

हुज़ूर सदरुश्शरिअह अलैहिर्रमह फ़रमाते हैं सिंदूर लगाना मसलह में दाखिल और हराम है, नीज़ उसका जुर्म पानी बहने से मानेअ् होगा, जिससे गुसल नहीं उतरेगा

📗 फ़तावा अमजदियह जिल्द 04 सफ़ह 60)

और इस लिए भी टिकली (बिंदिया) वगैरह लगाना हराम है कि उसमें ग़ैर मुस्लिमों से मुशाबहत है

हदीसे पाक में है नबी ए पाक सल्लल्लाहू तआला अलैही वसल्लम इरशाद फ़रमाते हैं

यानी जो किसी क़ौम से मुशाबहत रखे वह उसी में से है,

📗 मिश्कात सफ़ह 375)

फ़तावा अमजदियह में है

अफ़शां या टिकली भी वुज़ू व ग़ुसल के अदा करने में मानेअ् हैं, और टिकली (बिंदिया) में हिन्दुओं से मुशाबहत होती है कि मुसलमान औरतें इस्तेमाल नहीं करतीं-- उनसे एहतराज़ चाहिए

📘 अल मर्जउस्साबिक़)

अल इन्तिबाह मालूम हुआ कि टिकली (यानी बिंदिया) लगाना और मांग में सिंदूर या कोई और रंग लगाना सब हराम है,

✍️कत्बा अल अबद ख़ाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रिज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्ला अलैहि बस स्टैंड किशनपुर यूपी

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची