कुरान में कितनै नबियों के नाम लिखे हैं?


सबाल नबी और रसूल किसे कहते है? 

जवाब नबी वह इन्सान है जिनकी तरफ अल्लाह की वही(यानी पैगाम)आता हो चाहे वह तबलीग़ पर मामूर हो या न हो रसूल उस शख्स को कहते हैं जिसकी तरफ अल्लाह की वही भी आती हो और तबलीग़ का हुक्म दिया गया हो

(अलमोअतक़दुल मुन्तकद सफ़्हा 103/अलमोअतकदुल मुस्तनद सफ़्हा 113)

सवाल सब नबी कितने हैं?

जवाब एक लाख चौबीस हजार कम या ज्यादा। 

(मवाहिब लदिन्नया जिल्द 2 सफहा 46)

सवाल उनमें रसूल कितने है? 

जवाब तीन सौ तेरह या तीन सौ पन्द्रह।

(मवाहिब लदिन्नया जिल्द 2 सफहा 46/तबक़ाते इब्ने सअद जिल्द 1 सफहा 14) 

सवाल कुरान में कितनी नबियों के नाम लिखे हैं?  

जवाब कुल 26 नाम साफ-साफ लफ्जों में लिखें हैं

(1)हज़रत आदम(अलैहिस्सलाम)

(2)हज़रत इदरीस(अलैहिस्सलाम)

(3)हज़रत नूह(अलैहिस्सलाम)

(4)हजरत हूद(अलैहिस्सलाम)

(5)हजरत सालेह(अलैहिस्सलाम)

(6)हजरत लूत(अलैहिस्सलाम)

(7)हजरत इब्राहिम(अलैहिस्सलाम)

(8)हजरत इस्माईल(अलैहिस्सलाम) 

(9)हजरत इसहाक(अलैहिस्सलाम)

(10)हजरत याकूब(अलैहिस्सलाम)

(11)हजरत यूसुफ(अलैहिस्सलाम)

(12)हजरत जुलकिफल(अलैहिस्सलाम)

(13)हजरत शुऐब(अलैहिस्सलाम)

(14)हजरत मूसा(अलैहिस्सलाम)

(15)हजरत हारून(अलैहिस्सलाम)

(16)हजरत अलयसअ(अलैहिस्सलाम)

(17)हजरत इलयास(अलैहिस्सलाम)

(18)हजरत युनूस(अलैहिस्सलाम)

(19)हजरत उज़ैर(अलैहिस्सलाम)

(20)हजरत दाऊद(अलैहिस्सलाम)

(21)हजरत सुलैमान(अलैहिस्सलाम)

(22)हजरत अय्यूब(अलैहिस्सलाम)

(23)हजरत ज़करया(अलैहिस्सलाम)

(24)हजरत यहया(अलैहिस्सलाम)

(25)हजरत ईसा(अलैहिस्सलाम)

(26)हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम और तीन का बयान इशारे के तरीके पर हुआ है हजरत शमवील(अलैहिस्सलाम)हजरत यूशअ(अलैहिस्सलाम)और हजरत खिज़्र (अलैहिस्सलाम)।

(तफसीर अहमदी पेज 5/फ़तावा रिज़विया जिल्द 6 पेज 61)

सवाल इनमें कितने नबी बहुत ज्यादा मरतबे वाले हुऐ है? 

जवाब पाँच हजरत नूह अलैहिस्सलाम हजरत इब्राहिम अलैहिस्सालाम हजरत मूसा अलैहिस्सलाम,हजरत ईसा अलैहिस्सालाम और इनमें भी सबसे बड़े हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम

(शरह फिक़हे अकबर लिअलीकारी सफ़्हा 116) 

सवाल काफिरो की तरफ सबसे पहले कौनसे रसूल भेजे गऐ?  

जवाब हजरत नूह अलैहिस्सलाम। 

(उम्दतुल क़ारी जिल्द 7 सफहा 436)

सवाल क्या तमाम नबीयो का एक दीन था?  

जवाब हाँ लेकिन सब की शरीअत अलग-अलग और आमाल भी जुदा-जुदा थे।

(ख़ाज़िन जिल्द 2 सफ़्हा 50/अशिअअतुल लमआत जिल्द 4 सफ़्हा 458)

सवाल क्या अंम्बिया ए किराम भी किसी की उम्मत हैं?  

जवाब हाँ तमाम नबी और रसूल अपने ज़मानो में और अब भी हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के उम्मती हैं और हुजूर सल्ललाहु अलैह वसल्लम नबियो के नबी हैं।

(मवाहिब लदिन्नया जिल्द 2 सफहा 52/ज़रक़ानी जिल्द 6 सफ़्हा 164/फ़तावा रिज़विया जिल्द 9 सफ़्हा 12)

सवाल बनी इस्राईल के सबसे पहले और आखरी नबी कौन हैं?  

जवाब बनी इस्माईल के सबसे पहले नबी हजरत युसुफ अलैहिस्सलाम और आखिरी नबी हजरत ईसा अलैहिस्सलाम हैं

(ख़ाज़िन जिल्द 1 सफ़्हा 294/सावी जिल्द 1 पेज 139)

सवाल बनी इस्राईल किसे कहते है?

जवाब हजरत याकूब अलैहिस्सलाम की औलाद को बनी इस्राईल कहते हैं

(तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र सफ़्हा 176)

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

Post a Comment

और नया पुराने