अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: गरम पानी से वुज़ू या गुस्ल करना कैसा है

तारीख़: मंगलवार, दिसंबर 20, 2022


सवाल गरम पानी से वुज़ू या गुस्ल करना कैसा है

जवाब धूप के गरम पानी से वुज़ू या गुस्ल तो हो जायेगा लेकिन तिब्बी नुक़ता ए नज़र से नहीं करना चाहिए कियोंके धूप के गर्म पानी से सफेद दाग होने का खतरा है हुज़ूर सदरुश्शरिअह बहारे शरीयत में तह़रीर फरमाते हैं कि जो पानी गरम मुल्क में गरम मौसम में सोने चांदी के सिवा किसी और धात के बरतन में धूप में गरम हो गया तो जब तक गरम है उस से वुज़ू और गुस्ल न चाहिए- न उसको पीना चाहिए बल्के बदन को किसी तरह़ पहुंचना न चाहिए यहाँ तक के अगर उस से कपड़ा भीग जाए तो जब तक ठंडा न हो ले उसके पहनने से बचें के इस पानी के इस्तेमाल में अंदेशा ए बरस है यानि सफेद दाग होने का खतरा है फिर भी अगर किसी ने वुज़ू या गुस्ल कर लिया तो हो जायेगा

📚बहारे शरीअत जिल्द 1 हिस्सा 2 सफह 334📚फतावा रज़वियह शरीफ जिल्द 2 सफह 464

अज़ क़लम 🌹 खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची