अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: क्या हालते ह़मल मे त़लाक़ नही होती ?

तारीख़: सोमवार, नवंबर 14, 2022


सवाल एक सवाल ये है के एक शख्स ने अपनी बीवी को ह़मल में तलाक़ दे दी और वो कहता है के ह़मल में तलाक़ नहीं होती है क्या ये सही है,और तलाक़ पड़ गई या नहीं जवाब इनायत करें महरबानी होगी

जवाब ह़मल के दौरान में अगर किसी ने तलाक़ दी तो भी तलाक़ हो जायेगी जैसा के हुज़ूर आला हज़रत इमाम अह़मद रज़ा ख़ान फाज़िले बरेलवी अलैहिर्रह़मतु वर्रिज़वान तह़रीर फरमाते हैं कि ह़मल में तलाक़ न दी जाए अगर देगा हो जायेगी इद्दत बच्चा पैदा होना होगा

📚अह़कामे शरीयत जिल्द 02 सफह नः {185} 

ख़ुलासा ये है के उस शख्स का कहना के ह़मल में तलाक़ नहीं होती सरासर जिहालत है उसको मस्अला मालूम नहीं तलाक़ देने वाले को चाहिए के फौरन बीवी से अलग हो जाए

अज़ क़लम 🌹 खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची