अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: सजदे मै पैर की उँगलियों का पेट ज़मीन पर न लगना ?

तारीख़: रविवार, फ़रवरी 20, 2022


सजदे मै पैर की उँगलियों का पेट ज़मीन पर न लगना ?

❈•───islami────❈───malumat────•❈

इस मसअले से काफ़ी लोग ग़ाफ़िल हैं, और पैर की उँगलियों के सिर्फ़ सिरे ज़मीन पर लग जाने को सजदा समझ लेते हैं, और बअज़ का तो सिर्फ़ अंगूठे का सिरा ही ज़मीन पर लगता है, और बाक़ी उँगलियाँ ज़मीन को छूती भी नहीं

इस सूरत मै न सज़दा होता है न नमाज़, सज़दे मै पैर की उँगलियों के सिर्फ़ सिरे ही नहीं बल्कि उँगलियों पर ज़ोर देकर किब्ले की तरफ़ उँगलियों का पेट ज़मीन पर लगाना चाहिए।

📚 (फतावा रज़विया शरीफ़, जिल्द 1, सफ़्हा 556) पर है

सजदे मै कम से कम एक ऊँगली का पेट ज़मीन से लगा होना फ़र्ज़ है, और पाऊं की अक्सर उँगलियों का पेट ज़मीन से लगा (जमा) होना वाजिब है।


📚 (ग़लत फेहमियां और उनकी इस्लाह, सफ़्हा न. 31)


✍🏻 अज़ क़लम 🌹 खाकसार ना चीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची