अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: क्या औरतों पर औलिया एकराम की हाजरी आ सकती है

तारीख़: सोमवार, फ़रवरी 07, 2022



 ✿➺ सवाल


अगर कोई औरत ये कहे की मेरे उपर किसी बुज़ुर्ग की सवारी आती है क्या कोई वली किसी औरत पर आ सकते है?


❀➺ जवाब


ऐसी औरत मक्कार और झूठी है, वरना जाहिल तो ज़रूर है, किसी भी वली या इंसान की सवारी किसी दूसरे इंसान पर नहीं आती, हों, कुछ लोगो पर जिन्नात ज़रूर आते है, जो अपने आप को वली कहते है और जिस पर आते है उसे इसकी खबर नही होती, फिर लोग वही समझ लेते है, जो वो जिन्न कहता है मसलन किसी पर जिन्न आया और कहा मे गौस ए आज़म हूँ, अब लोग उसे समझते है की ग़ौस की सवारी आती है, और ये सब ड्रामा जिन्नात तफरीह करने के लिए करते है, और ये भी याद रखे की जिन्न भी किसी किसी पर आते है, हर किसी पर नहीं कुछ लोगों का तो खुद का ड्रामा होता है।


📗वकारूल फतावा जिल्द:1, सफा:177 पर है


किसी मर्द या औरत पर किसी बुज़ुर्ग की सवारी नहीं आती, सिर्फ जिन्नात का असर होता है वो भी किसी किसी पर, मगर इस जिन्नात से सुवाल करना या आइन्दा का हाल मालूम करना नाजाइज़ है।


📚ह़वाला पर्दादारी, सफा नं.64

     

✒️मौलाना अब्दुल लतीफ न‌ईमी रज़वी क़ादरी बड़ा रहुवा बायसी पूर्णियाँ बिहार

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची