अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: नक़ली) दांतों के साथ वुज़ू या गुस्ल हो सकता है या नहीं

तारीख़: बुधवार, मार्च 01, 2023

सवाल मेरे दांत निकल गये थे तो मैंने उनकी जगह डाक्टर से दूसरे दांत लगवाये जो निकल सकते हैं अब ये मालूम करना है के उन मसनूई (नक़ली) दांतों के साथ वुज़ू या गुस्ल हो सकता है या नहीं


जवाब ज़रुरतन मसनूई (नक़ली) दांत लगवाने में कोई शरई रुकावट या हरज नहीं- इन दांतों के लगवाने की सूरत में भी वुज़ू व गुस्ल हो जायेगा अगर उतार सकते हैं तो ज़रूर उतार कर वुज़ू और ग़ुसल करें ताकि मसूढ़ो पर पानी बह जाए, वरना ग़ुसल न होगा, अगर जमे हुए हैं निकल नहीं सकते तो हो जाएगा

📚 वक़ारुल फतावा जिल्द 2 सफह 3 तहारत का ब्यान,

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश


सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची