अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: दूसरी तरफ मुंह कर के अजा़न देना कैसा

तारीख़: गुरुवार, मार्च 09, 2023

सवाल अगर किसी ने कअबा शरीफ की तरफ मुंह नहीं क्या दूसरी तरफ मुंह कर के अज़ान दे दी तो क्या हुक्म है

जवाब अगर किसी ने क़िब्ला से दूसरी तरफ रुख कर के अज़ान दे दी तो बेहतर है के दुबारा दे दी जाए- हां अगर मुसाफिर ने सवारी पर अज़ान कही और उसका मुंह किब्ले की तरफ न हो तो कोई हरज नहीं

📚 फतावा हिन्दिया जिल्द 1 सफह 54📚 रद्दुल मुह़तार जिल्द 2 सफह 69 📚बहारे शरीयत जिल्द 1 हिस्सा 3 सफह 478-- अज़ान का बयान

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची