अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: जरसी गाय का पालना उसका दूध इस्तेमाल करना कैसा

तारीख़: शनिवार, फ़रवरी 11, 2023

सवाल कुछ लोग कहते हैं के जरसी गाय खिन्ज़ीर की नसल से है इसको नहीं पालना चाहिए और इसका गोश्त व दूध वगैरह भी नहीं खाना चाहिए क्या ये बात सही है जवाब इनायत करें

जवाब जरसी गाय का पालना उसका दूध इस्तेमाल करना उसका गोश्त खाना जायज़ व दुरुस्त है ह़ज़रत मौलाना तत़हीर अह़मद साहब क़िब्ला अपनी किताब ग़लत फहमियां और उनकी इस्लाह में तह़रीर फरमाते है कि

अमेरीकन गाय के बारे में काफी लोग शुकूक व शुबहात में मुबतिला हैं जबके इस में कोई शक नहीं के अमरीकन गाय भी बिला शुबा गाय है उसका गोश्त खाना ह़लाल और उसका दूध और घी भी खाना पीना जाइज़ है

📚 फतावा बह़रुल उलूम जिल्द 4 सफह 524

📗 ग़लत फहमियां और उनकी इस्लाह सफह 134

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची