अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: बीवी का दूध हलक़ में चला जाये तो ?

तारीख़: रविवार, अगस्त 25, 2024


┈┅◉◆◉◆◉◆✥✥✥✥✥◆◉◆◉◆◉┅┈

बीवी का दूध हलक़ में चला जाये तो

अल्लामा मुफ़्ती अब्दुल मन्नान आज़मी रहीमहुल्लाह तआला से सवाल किया गया कि ज़ैद ने मस्ती में अपनी बीवी ख़ालिदा के पिस्तान (Breast) को मुँह में लिया और दूध आ गया और हलक़ से उतर गया तो निकाह टूटा या नहीं? और बीवी शौहर के लिये हलाल हुई या हराम?

आप जवाब में लिखते हैं कि औरत का दूध हलक़ से नीचे उतार जाने से निकाह पर कोई फर्क नहीं पड़ा वो बा दस्तूर उस की बीवी है

फतावा बह्रेरुल उलूम जिल्द 05 सफा नः 368

अल्लामा मुफ़्ती वक़ारुद्दीन क़ादरी अलैहिर्रहमा त'आला से सवाल किया गया कि ज़ैद के यहाँ बेटा पैदा हुआ बच्चा अपनी माँ का दूध पीता था

कुछ रोज़ बाद ज़ैद ने बच्चे को माँ का दूध पिलाना छुड़वा दिया और डब्बे का दूध पिलाना शुरू कर दिया

ज़ैद ने खुद अपनी बीवी का दूध पीना शुरू कर दिया! जिस तरह बच्चा पीता था ज़ैद के इस अमल से उस के निकाह पर हुक्मे शरई बयान फरमायें

आप जवाब में फरमाते हैं कि निकाह की हुरमत इस सूरत में होती है कि पीने वाले की उम्र ढाई साल से कम हो और जब ढाई साल से ज़्यादा हो जाये तो दूध पिलाना उस वक़्त नाजाइज़ होता है लिहाजा शौहर का ये अमल गुनाह है इस फ़ेल से बाज़ रहना चाहिये मगर इस की वजह से निकाह पर कोई असर ना होगा।

┈┅◉◆◉◆◉◆✥✥✥✥✥◆◉◆◉◆◉┅┈

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची