अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: चश्में मे स्टील लगी हो तो नमाज़ का क्या हुक्म है

तारीख़: बुधवार, फ़रवरी 01, 2023

सवाल पीतल वगैरह धात की कमानी वाले चश्मा का इस्तेमाल कैसा है, अगर पहनकर नमाज़ पढ़े तो होगी या नहीं

अल जवाब धात की कमानी वाले चश्मा का इस्तेमाल जाइज़ है, जिस तरह बटन का इस्तेमाल जाइज़ है, क्योंकि कमानी ताबेअ् है खुद मुलब्विस नहीं, और पहनकर नमाज़ पढ़ने में भी कोई कराहत नहीं

हुज़ूर सदरुश्शरिअह अल्लामा अमजद अली आज़मी अलैहिर्रहमा रक़म तराज़ हैं

चश्मा लगा कर नमाज़ पढ़ने में कराहत नहीं, कमानी अगरचे किसी चीज़ की हो कि कमानी ताबेअ् है खुद मुलब्विस नहीं तो जिस तरह बटन का इस्तेमाल जाइज़ है, उसका भी जाइज़ कि इल्लत मुश्तरिक है

📘 फ़तावा अमजदियह जिल्द 4 सफ़ह 92)

✍️कत्बा अल अबद ख़ाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रिज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्ला अलैहि बस स्टैंड किशनपुर यूपी

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची