अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: नमाज़ में आसतीन अगर उलटी हो तो नमाज़ हुई या नहीं

तारीख़: सोमवार, दिसंबर 05, 2022


सवाल एक सवाल है कि नमाज़ में आसतीन अगर उलटी हो तो नमाज़ हुई या नहीं अगर हुई तो कैसी जवाब इनायत करें?

जवाब अगर आसतीन को आधी कलाई से ज़्यादा मोड़ा था तो ऐसे में नमाज़ मकरुहे तह़रीमी हुई इस का दुबारा अदा करना वाजिब है- जैसा के हुज़ूर सदरुश्शरीह ह़ज़रत मौलाना अमजद अली आज़मी साहब रहमतुल्लाहि तआला अलैह फरमाते हैं के कोई आसतीन आधी कलाई से ज़्यादा चढ़ी हुई या दामन समेटे नमाज़ पढ़ना मकरुहे तह़रीमी है ख़्वाह पेशतर से चढ़ी हो या नमाज़ में चढ़ाई इन सूरतों में नमाज़ मकरुहे तह़रीमी होगी

📚बहारे शरीयत जिल्द 1 हिस्सा 3 मकरुहात का बयान सफह 624

📚फतावा रज़वियह शरीफ किताबुस्सलात जिल्द 7 सफह 380

अज़ क़लम 🌹 खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची