अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: दूसरे के नापाक कपड़े की निशान देही कब वाजिब है

तारीख़: शनिवार, जुलाई 29, 2023


दूसरे के नापाक कपड़े की निशान देही कब वाजिब है

किसी दूसरे मुसल्मान के कपड़े में नजासत लगी देखी और गालिब गुमान है कि इस को खबर करेगा तो पाक कर लेगा तो ख़बर करना वाजिब है। (ऐसी सूरत में खबर नहीं देगा तो गुनहगार होगा) 

(बहारे शरीअत, हिस्सा : 2, स. 127) 

इस्लामी बहन ने अगर ना महरम मसलन भाभी ने देवर के कपड़े में नजासत देखी तो बताना ज़रूरी नहीं

 रूई पाक करने का तरीका

रूई का अगर इतना हिस्सा नजिस (नापाक) है जिस क़दर धुनने से उड़ जाने का गुमाने सहीह हो तो धुनने से (रूई) पाक हो जाएगी वरना बिगैर धोए पाक न होगी, हां अगर मा'लूम न हो कि कितनी नजिस ? (नापाक) है तो भी धुनने से पाक हो जाएगी

(बहारे शरीअत, हिस्सा : 2, स. 125, मक-त-बतुल मदीना)

📚कपड़े पाक करने का तरीका सफ़ा. 34

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची