अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: नमाज़ ए जनाज़ा मे आसमान की जानिब मुंह करना कैसा

तारीख़: मंगलवार, दिसंबर 13, 2022


सवाल कुछ लोग नमाज़े जनाज़ा में तकबीर के वक़्त आसमान की तरफ मुँह उठाते हैं तो क्या ये सही है

जवाब आजकल काफी लोग ऐसा करते हुए देखे गए हैं के जब नमाज़े जनाज़ा में तकबीर कही जाती है तो हर तकबीर के वक़्त ऊपर की जानिब मुँह उठाते हैं हालांके इसकी कोई अस्ल नही बल्के नमाज में आसमान की तरफ़ मुंह उठाना मकरूहे तहरीमी है 

📚बहार ए शरीअत

और हदीस शरीफ में है रसूलुल्लाह ﷺ ने इरशाद फ़रमाया क्या हाल है उन लोगों का जो नमाज़ में आसमान की तरफ आँखे उठाते हैं इससे बाज़ रहें या उनकी आँखें उचक ली जाएगी

📚 सहीह मुस्लिम शरीफ, बा हवाला मिशक़ात शरीफ, सफ़ह नः 90

खुलासा ये के नमाज़े जनाज़ा हो या कोई और नमाज़ कसदन आसमान की तरफ नज़र उठाना मकरुह है और नमाज़े जनाज़ा में तकबीर के वक़्त ऊपर को नज़र उठाने का जो रिवाज़ पड़ गया है ये ग़लत है, बे अस्ल है

📗आवामी ग़लत फ़हमियां और उनकी इस्लाह, सफ़ह नः 42/43)

अज़ क़लम 🌹 खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची