अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: तहज्जुद में कितनी रक

तारीख़: रविवार, नवंबर 13, 2022


सवाल तहज्जुद की नमाज़ में कितनी रकअत है और उसका वक़्त कब से कब तक है जवाब इनायत करें

जवाब तहज्जुद की नमाज़ का वक़्त इशा की नमाज़ के बाद सो कर उठें उस वक़्त से तुलू ए सुबह सादिक़ तक है- यानि ख़त्मे सहरी के वक़्त तक तहज्जुद का वक़्त है, तहज्जुद की नमाज़ कम से कम 2 रकअत है और हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम से 8 तक साबित है- (यानि आप 2 रकअत से 8 रकात तक पढ़ सकते हैं जो सही हदीस से साबित है) हदीस शरीफ में इस नमाज़ की बड़ी फज़ीलत आई है निसैइ और इब्ने माजा ने अपने सुनन में रिवायत की के रसूलल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फरमाया जो शख्स रात में बेदार हो और अपने अहल को जगाये और फिर दोनों दो दो रकात पढ़ें तो कसरत से याद करने वालों में लिखे जायेंगे

📚अनवारे शरीयत सफह 70

अज़ क़लम 🌹 खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची