अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: किन जानवरों की कुर्बानी हो सकती है और किनकी नही

तारीख़: शुक्रवार, जून 03, 2022


मसला क़ुर्बानी के जानवर 3 क़िस्म के है

01 ऊँट

02 गाय

03 बकरी

हर क़िस्म में उसकी जितनी नौ’न हैं सब दाखिल हैं नर व मादा ख़ासी और गैर ए ख़ासी सब का एक हुक्म है यानि सब की क़ुर्बानी हो सकती है

मसला भैंस गाये में शुमार है उसकी भी क़ुर्बानी हो सकती है भेड़ और दूंबह बकरी में दाखिल हैं उनकी भी क़ुर्बानी हो सकती है

मसला वहशी (जंगली) जानवर जैसे नील गाये और हिरन इनकी क़ुर्बानी नहीं हो सकती

मसला मुर्गी की क़ुर्बानी जाएज़ नहीं

फ़तावा रज़विय्यह जिल्द 8 सफह 530 


✍🏻 अज़ क़लम 🌹 खाकसार ना चीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची