अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: नमाज़ किस उम्र में फर्ज़ होती है

तारीख़: रविवार, मार्च 20, 2022


 सवाल


नमाज़ किस उम्र में फर्ज़ होती है


जवाब


शरीयत का मस्अला ये है कि बच्चा या बच्ची जब 7 साल का हो जाये तो उसको नमाज़ सिखा कर नमाज़ पढ़ने का हुक्म दें और जब बच्चे की उम्र,10 साल की हो जाये, तो मार मार कर उस से नमाज़ पढ़वायें।


📚तिरमिज़ी शरीफ जिल्द 1 सफह 54,

📚अबू दाऊद जिल्द 1 सफह 77,


रहा ये कि नमाज़ कब फ़र्ज़ होती है तो उसका जवाब ये है कि लड़का या लड़की जब बालिग हो जाएं तो उन पर नमाज़ फ़र्ज़ हो जाती है, उनके बालिग होने की उम्र ये है : लड़का 12 से 15 साल के दरमियान और लड़की 9 से 15 साल के दरमियान बालिग हो जाती है यानी इन उम्र के दरमियान जब एह्तिलाम (night fel) या इन्ज़ाल(मनी का निकलना) या हमल(बच्चा पैदा होना) हो तो ये दोनों बालिग हो जाते हैं और अगर 15 साल की उम्र के बाद भी ये चीज़े न पाई जाएं तो उनको बालिग ही कहा जायेगा और इन पर नमाज़ रोज़ा ज़कात वगैरह फ़र्ज़ होगी


✍🏻 अज़ क़लम 🌹 खाकसार ना चीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची