ताज़िया के सामने फातिहा करने का शरई हुक्म

 ग्रुप रज़ा कमेटी सेमरबारी दुदही कुशीनगर

                         




सवाल 


क्या फरमाते हैं मुफ्तियाने शरअ मसअला हाज़ा में कि जिस जगह मुरौवजा ताज़िया रखा जाता है उस जगह फातिहा करना कैसा है ? और उसके अगल-बगल फातिहा करना कैसा है ? आसान लफ्जों में जवाब इनायत फरमाए


साईल मोहम्मद सलमान रज़ा क़ादरी धरमई अलाउल देवरिया बग्गी रोड जिला गोंडा


जवाब 


चौक की जगह छोड़ कर बाकी हर पाक व साफ जगह फातिहा किया जा सकता है और बेहतर व मुनासीब यही है कि अपने घरों में सफाई सुथराई के साथ फातिहा वगैरा का इंतज़ाम किया जाए


क्योंकि चौक इमामबाड़ा वगैरा पर फातिहा देना जायज़ नहीं है


जैसा कि साहबे फतावा बहरूल उलूम अलैहिर्रहमां तहरीर फरमाते हैं ⤵️


चौक और ताज़िया दारी यह सब नाजायज़ है इसलिए वहां फातिहा देना नाजायज़ है शोहदा ए कर्बला रिज़वानुल्लाहे अलैहिम अजमईन की फातिहा घर में पाक व साफ जगह देना चाहिए


शाह अब्दुल अजीज़ मोहद्दीस देहलवी अलैहिर्रहमां तहरीर फरमाते हैं ⤵️


فاتحہ درود جائے باید خواندکہ پاک باشد از نجاست ظاہری و معنوی


शाह अब्दुल अजीज़ मोहद्दीस देहलवी अलैहिर्रहमा ने चौक का बातनी गंदगी की जगह बताया है और हां फातिहा देने से मना किया है


((📗فتاویٰ بحر العلوم جلد پنجم ص ٤٤٦ کتاب الحظر و الاباحت))


और साहबे फतावा ए फैजूर रसूल अलैहिर्रमा तहरीर फरमाते हैं ⤵️


चौक पर या ताज़िया के सामने शीरनी वगैरा रख कर फातिहा करना जायज़ नहीं


ھکذا قال الامام احمد رضا البریلوی علیه الرحمة والرضوان


{{📕فتاویٰ فیض الرسول جلد دوم ص ٥٦٤}}


واللّٰه و رسـولـهٗ اعـلم بالصَّـواب


✍🏼 अज़ क़लम हज़रत मौलाना मोहम्मद अनीसुर्रहमान हनफी रज़वी साहब किबला (जिला बहराइच शरीफ यूपी अल हिंद)



✍🏻 हिंदी ट्रांसलेट 🌹 मोहम्मद रिज़वानुल क़ादरी सेमरबारी (दुदही कुशीनगर उत्तर प्रदेश)

Post a Comment

और नया पुराने