अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: सेहरी में जो लोग फजर की आजान तक खाते पीते रहते हैं उनका रोजा होगा या नहीं

तारीख़: बुधवार, जनवरी 12, 2022

 ग्रुप रज़ा कमेटी सेमरबारी दुदही कुशीनगर 

                         



सवाल


सेहरी में जो लोग फजर की आजान तक खाते पीते रहते हैं उनका रोजा होगा या नहीं


साईल मोहम्मद अरकान सुल्तानपुर



जवाब


जो लोग फजर की अज़ान तक खाते पीते रहते हैं उन का रोजा नहीं होता क्योंकि फजर की अज़ान सेहरी का वक्त खत्म होने के बाद शुरू होती है


जैसा कि हजरत अल्लामा मुफ्ती मुनीबुर रहमान साहब क़िबला तहरीर फरमाते हैं कि


रोजा 1 महदूद वक्त के लिए अल्लाह पाक के हुक्म से इबादत की नियत से खाने-पीने और जिंसी अमल से रुक जाने का नाम है


लिहाजा जुहीं सुबह सादिक़ शुरू हुई जिसका वक्त इंतहाए सेहर के उनुवान से आजकल रेडियो टेलीविजन मुख्तलिफ एदारों के मतबुआ नक्शा ए जात अखबारात और मसाजिद से मुश्तहर हो जाता है और आजान ए फज़र सेहरी का वक्त खत्म होने पर ही शुरू होती है लिहाजा उस वक्त खाना पीना मना है और उस से रोजा फासिद हो जाएगा और उस कि कजा लाजिम होगी आप सेहरी खत्म होने के चंद मिनट बाद खाएं चंद घंटे बाद आप ने शरीयत की बंदिश को तोड़ दिया तो रोज ना रहा


📚 (तफहीमूल मसाईल जिल्द 2 सफा 192)


✍🏼 अज़ कलम मेराज अहमद मिस्बाही बरकात नगर मदीनतूल उलमा ए घोसी जिला मऊ उत्तर प्रदेश




✍🏻 हिंदी ट्रांसलेट मोहम्मद रिज़वानुल क़ादरी सेमरबारी (दुदही कुशीनगर उत्तर प्रदेश)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची