अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: कोल्ड ड्रिंक पीना कैसा है? और फ्रूट बीयर का क्या हुक्म है?

तारीख़: रविवार, मई 11, 2025
 

सवाल: उलेमा ए किराम और मुफ्तियान ए अज़ाम इस मसले के बारे में क्या फरमाते हैं? क्या यह फतवा सही है? सवाल: कोल्ड ड्रिंक पीना कैसा है? और फ्रूट बीयर का क्या हुक्म है? उत्तर: पेप्सी के बारे में उलमा का फतवा है कि वह हराम (नाजायज़) है। बाकी पेयों के बारे में यह देखा जाए कि उनकी सामग्री में क्या शामिल है। अगर फ्रूट बीयर में अल्कोहल की मात्रा हो तो वह भी हराम है और अगर अल्कोहल नहीं है तो हराम नहीं है। हालांकि ऐसे सभी पेयों से बचना और उन्हें छोड़ देना अफज़ल (उत्तम) है।

जवाब: पेप्सी के बारे में ऐसा कोई स्पष्ट फतवा नज़र से नहीं गुज़रा जिसमें इसे हराम कहा गया हो। किसी भी चीज़ को हराम कहने के लिए ठोस और स्पष्ट प्रमाण होना आवश्यक होता है। इसलिए कोल्ड ड्रिंक जैसे पेप्सी या अन्य पेयों को केवल शक या अनुमान के आधार पर हराम कहना सहीह नहीं है। यदि किसी पेय में अल्कोहल की मिलावट हो, भले ही वह मात्रा में कम हो और नशा पैदा न करती हो तब भी वह हराम होगी और अल्लाह ही सबसे बेहतर जानता है

कत्बा नदीम अल मस्बूर अल एैनी मुम्बई महाराष्ट्र
सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची