अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: 10 मुहर्रम को घर में चूल्हा जलाना रोटी पकाना झाड़ू लगाना कैसा

तारीख़: रविवार, अगस्त 27, 2023

 


सवाल सुना है 10 मुहर्रम को घर में चूल्हा जलाना रोटी पकाना झाड़ू लगाना नहीं चाहिए क्या यह बात दुरूस्त है ?

जवाब  आला हज़रत रदियल्लाहु अन्हु फरमाते हैं यह सब बातें सोग हैं। और सोग हराम है। 

📕 (फतावा रज़विया शरीफ जिल्द 24 सफा 488)

तो मालूम हुआ 10 मुहर्रम आशूरा के रोज़ घर में चूल्हा जला कर रोटी सालन वगैरा पका भी सकते हैं खा भी सकते हैं दूसरों को खिला भी सकते हैं और घर की सफाई भी कर सकते हैं, झाडू व पोछा वगैरा भी लगा सकते हैं। हमारा इस्लाम 10 मुहर्रम को इन कामों से मना नहीं करता

अल्लाह गलत फहमियों से तमाम मुसलमानों को निजात अता फरमाए। आमीन

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची