अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: खून आलूद ज़मीन पाक करने का तरीका

तारीख़: शुक्रवार, जून 09, 2023


बच्चे या बड़े ने ज़मीन पर पेशाब पाख़ाना कर दिया या ज़ख़्म वगैरा से खून या पीप या जानवर जब्ह करते वक्त निकला हुवा खून ज़मीन पर गिर गया और बिगैर पानी के वैसे ही किसी कपड़े वगैरा से पूंछ लिया, सूखने और नजासत का असर ख़त्म हो जाने के बाद वोह ज़मीन पाक हो गई। उस पर नमाज़ पढ़ सकते हैं

गोबर से लीपी हुई जमीन

जो ज़मीन गोबर से लीसी या लीपी गई अगर वोह सूख जाए । फिर भी ऐन उस ज़मीन पर नमाज़ जाइज़ नहीं, अलबत्ता ऐसी जमीन जो गोबर से लीसी या लीपी गई हो, उस के सूख जाने के बाद उस पर कोई मोटा कपड़ा बिछा कर नमाज़ पढ़ी तो नमाज़ दुरुस्त होगी

(बहारे शरीअत, हिस्सा : 2, स. 126)

जिन परन्दों की बीट पाक है

(1) चिमगादड़ की बीट और पेशाब दोनों पाक हैं (बहारे शरीअत, हिस्सा : 2, स. 113)

(2) जो हलाल परन्दे ऊंचे उड़ते हैं, जैसे (चिड़िया), कबूतर, मैना, मुर्गाबी वगैरा इन की बीट पाक है (ऐज़न)


📚कपड़े पाक करने का तरीका सफ़ा. 11 12

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

हमारे यूट्यूब चैनल को भी लाइक और फॉलो करें फक्त वस्सालाम👇

https://www.youtube.com/@YadeTajushsharia

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची