अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: क्या शौहर का नाम लेने से निकाह टूट जाता है

तारीख़: बुधवार, अप्रैल 12, 2023


सवाल क्या शौहर का नाम लेने से निकाह टूट जाता है

अल जवाब नहीं शौहर का नाम लेने से निकाह बिल्कुल नहीं टूटता है हां यह है कि बे ज़रूरत शौहर का नाम लेना यह ख़िलाफ़े अदब और मकरूह है, जैसा कि बाप को नाम लेकर पुकारना मकरूह व ख़िलाफ़े अदब है

अल्लामा इब्ने आबिदीन शामी फ़रमाते हैं

ويكره ان يدعوالرجل اباه وان تدعو المراة زوجها باسمه

📘 दुर्रे मुख़्तार जिल्द 9 सफ़ह 599)

बहारे शरिअत में है

बाप को उसका नाम लेकर पुकारना मकरूह है कि यह अदब के ख़िलाफ़ है इसी तरह औरत को यह मकरूह है कि शौहर का नाम लेकर पुकारे

📚 बहारे शरिअत हिस्सा 16 सफ़ह 256)

अल इन्तिबाह👇🏿

बअ्ज़ जाहिलों में यह मशहूर है कि औरत अगर शौहर का नाम ले ले तो निकाह टूट जाता है यह ग़लत है, शायद इसे इसलिए गढ़ा हो कि तलाक़ हो जाएगी इस डर से शौहर का नाम ना लेगी

📔 औरतों के जदीद और अहम मसाइल सफ़ह 160---161)

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची