अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: अजा़न का जवाब देने मे कितना सवाब मिलता है

तारीख़: गुरुवार, फ़रवरी 23, 2023

सवाल एक सवाल ये है के अज़ान के एक कलिमे का जवाब देने पर कितना सवाब मिलता है यूंही मुकम्मल अज़ान का जवाब देने पर कितना सवाब मिलता है

जवाब ह़दीस शरीफ़-- हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फरमाया ऐ गिरोह ज़नान (औरतों ) जब तुम बिलाल को अज़ान व इक़ामत कहते सुनों तो जिस तरह़ वोह कहता तुम भी कहो अल्लाह तआला तुम्हारे लिए हर कलिमा के बदले एक लाख नेकी लिखेगा और हज़ार दरजे बुलंद फरमायेगा और हज़ार गुनाह माफ करेगा औरतों ने अरज़ की ये औरतों के लिए है मर्दों के लिए क्या है फरमाया मर्दों के लिए दूना यानि डबल है

ह़दीस शरीफ़-- तिबरानी की रिवायत मैमूना रज़ियल्लाहु तआला अन्हा से है के औरतों के लिए हर कलिमा के मुक़ाबिल दस लाख दरजे किए जायेंगे फारुक़े आज़म रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने अरज़ की ये औरतों के लिए मर्दों के लिए क्या है फरमाया मर्दों के लिए दूना यानि डबल

📚बहारे शरीयत जिल्द 1 हिस्सा 3 सफह 462,

📚कंज़ुल उम्माल जिल्द 7 सफह 287 ह़दीस नं. 21005

इन अह़ादीस से साबित होता है के अज़ान के जवाब में एक कलिमा पर जब इतना सवाब है तो पूरी अज़ान व इक़ामत का जवाब देने पर कितना सवाब होगा

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची