अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: बालों में काला खिजा़ब लगाना कैसा

तारीख़: शनिवार, अक्टूबर 15, 2022

 


सवाल बहुत सारे लोग बालों को काला करने के लिए काला ख़िज़ाब लगाते हैं तो क्या बालों को काला करना सही है और अगर काला खिज़ाब लगाने वाला कोई इमाम हो तो उसके लिए क्या हुक्म है जवाब इनायत करें

जवाब काला खिज़ाब या ऐसी मेंहदी जिस से बाल काले हों लगाना नाजाइज़ व ह़राम है इस लिए के जो चीज़ बालों को काला करे ख़्वाह नील हो या मेंहदी का मैल या कोई तेल सब नाजाइज़ व हराम है, ऐसी दवा पीना जिससे बाल काले निकलें जाइज़ है, मेंहदी या कतम लगाया जाए कि ये जाइज़ है और हदीस शरीफ़ से साबित है, और अगर इमाम काली (डाई) मेंहदी इस्तेमाल करता है तो उसके पीछे नमाज़ मकरुहे तह़रीमी वाजिबुल इयादा यानि दोहरानी होगी

📚 फ़तावा बरेली शरीफ़ सफह 68 📚 अलमलफ़ूज़ शरीफ़ हिस्सा 2 सफ़ह 103📗 अनवारुल हदीस सफ़ह 327)

अज़ क़लम 🌹 खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची