अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: शुरकाअ मे से एक का इंतेकाल हो जाए तो कुर्बानी का क्या हुक्म है

तारीख़: रविवार, जुलाई 03, 2022

 


सवाल

अस्सालामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहू क्या फरमाते है उलेमा ए एकराम व मुफ्तीयान एज़ाम इस मसले के बारे में कि कुर्बानी के शुरकाअ मे से एक का इंतेकाल हो गया तो क्या हुक्म है बराए करम जवाब इनायत फरमाए एैन नवाजिश होगी फक़्त वस्सालाम

साइल मोहम्मद फिरदौस आलम कालपी शरीफ

अल जवाब बिऔनिल मुल्किल अल वहाब

सात शख्सो ने कुर्बानी के लिए जानवर खरीदा था उन मे से एक का इंतेकाल हो गया उसके वर्सा ने शुरकाअ से ये कह दिया कि तुम इस जानवर को अपनी तरफ से और उसकी तरफ से कुर्बानी करो और उन्होंने कर ली तो सब की कुर्बानियां जाइज़ है और अगर बगैर इजाज़त वर्सा उन शुरकाअओ ने की तो किसी की न हुई

ब हवाला फतावा हिन्दिया ज़िल्द 02 सफ्ह नः 360


✍🏻 अज़ क़लम 🌹 खाकसार ना चीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची