अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: जानवर को किन किन चीजों से ज़िब्ह कर सकते हैं

तारीख़: शनिवार, जुलाई 02, 2022

 


सवाल

अस्सालामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहू क्या फरमाते है उलेमा ए एकराम व मुफ्तीयान एज़ाम इस मसले के बारे में कि जानवर को किस चीज से ज़िब्ह कर सकते हैं और किससे नहीं बराए करम जवाब इनायत फरमाए एैन नवाजिश होगी फक़्त वस्सालाम

अल जवाब बिऔनिल मुल्किल अल वहाब

ज़िब्ह हर उस चीज से कर सकते हैं जो रगे काट दे और खून बहा दे ये जरूरी नहीं की छुरी से ही ज़िब्ह करे बल्कि कैंची बांस का चीरा हुआ टुकड़ा और धारदार पत्थर से भी ज़िब्ह हो सकता है सिर्फ नाखून और दांत से ज़िब्ह नही कर सकते हैं जबकि ये अपनी जगह पर काईम हो और अगर नाखून काटकर जुदा कर लिया हो या दांत अलहिदा हो गया हो तो उस से अगर चह ज़िब्ह हो जाएगा फिर भी उसकी मुमानत है कि जानवर को उस से अजीयत होती है इसी तरह कुन्द छुरी से भी ज़िब्ह करना मकरूह है


ब हवाला दुर्रे अल मुख्तार ज़िल्द 09 सफ्ह नः 494


✍🏻 अज़ क़लम 🌹 खाकसार ना चीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची