अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: बच्चों से पानी मंगवाना कैसा है

तारीख़: सोमवार, मई 30, 2022


बच्चों से पानी मंगवाना कैसा है


सवाल

बहुत से लोग दूसरों के नाबालिग बच्चों से पानी मंगवा कर पीते हैं तो क्या ऐसा करना जाइज़ है?

जवाब

हरगिज़ जाइज़ नहीं कि वह बच्चों की तरफ से हिबा ( किसी को कोई चीज देकर उसे मालिक बना देना ) होता है और नाबालिग बच्चों का हिबा करना सही नहीं और फ़क़ीहे आज़मे हिन्द हज़रत सदरुश शरीआ रहमतुल्लाहि तआला अलैहि लिखते हैं कुछ लोग दूसरे के बच्चे से पानी भरवा कर पीते या वुज़ू करते हैं या दूसरी तरह इस्तेमाल करते हैं यह नाजाइज़ है कि उस पानी का वह बच्चा खुद मालिक है और वह हिबा नहीं कर सकता फिर दूसरे को उसका इस्तेमाल कैसे जाइज़ होगा


📚 फतावा बरकातिया, सफा नः 216 


 ✍🏻 अज़ क़लम 🌹 खाकसार ना चीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची