अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: मस्जिद में दुनियावी बातें करना कैसा

तारीख़: गुरुवार, मार्च 17, 2022

 


सवाल

हमारे गाँव में एक मस्जिद है फजर की नमाज़ के बाद इमाम और चंद मुक़तदी मस्जिद में ही बैठते हैं और अपना दुख सुख सुनते सुनाते हैं और भी दुनियावी बातें करते हैं और दीनी मस्अला वगैरहभी पूछ लेते हैं और उन्हीं मुक़तदी लोगों में एक आदमी खैनी बनाता है दो चार मिन्ट गुफ्तगू के बाद सब लोग खैनी खा कर अपने अपने घर चले जाते हैं क्या इस तरह करना सही है, जवाब इनायत करें

जवाब

मस्जिद में दीनी मसाइल की तालीम की तो इजाज़त है जबके उस पर मुअल्लिम उजरत ना लेता हो और अगर तालीम पर उजरत लेता हो तो उसको भी मस्जिद में उसकी इजाज़त नहीं, इसी तरह मस्जिद में दुख सुख सुनने सुनाने की भी बिलकुल इजाज़त नहीं, उल्मा ए किराम फरमाते हैं कि मुबाह़ बातें भी मस्जिद में करने की इजाज़त नहीं, और खैनी में एक क़िस्म की बदबू होती है लिहाज़ा उसकी भी इजाज़त नहीं, खैनी तो खैनी उल्मा फरमाते हैं कि

मस्जिद में कच्चा लहसुन या प्याज़ खाना या खा कर जाना जाइज़ नहीं जब तक उसकी बू बाकी हो, क्योंकि फरिशतों को उस से तकलीफ होती है, आला ह़ज़रत फतावा रज़वियह शरीफ जिल्द 6 सफह 403 में फरमाते हैं कि मस्जिद में दुनिया की बातें नेकियों को इस तरह खाती है जैसे चौपाये घास को हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं कि आखिर ज़माने में कुछ लोग होंगे जो मस्जिद में दुनिया की बातें करेंगे, अल्लाह को उन लोगों से कुछ काम नहीं और जो लोग मस्जिद में दुनिया की बातें करते हैं उनके मुँह से वो गंदगी बदबू निकलती है जिस से फरिश्ते अल्लाह अज़्ज़ा व जल के हुज़ूर उनकी शिकायत करते हैं, लिहाज़ा मस्जिद में दुख दर्द सुनना सुनाना खैनी खाना, दुनिया की बातें करना हरगिज़ जाइज़ नहीं सबको इस से बाज़ आना चाहिए


📚बहारे शरीयत हिस्सा 3 सफह 154

📚फतावा रज़वियह शरीफ जिल्द 6 क़दीम सफह 403


✍🏻 अज़ क़लम 🌹 खाकसार ना चीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची