अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: नबी करीम सल्लाहो अलैहि वस्ल्लम की अज़वाज मुता़हिरात कितनी थी?

तारीख़: शुक्रवार, जनवरी 10, 2025


अस्सालामु अलैकुम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहु

क्या फरमातें है उलमाए एकराम व मुफ्तियान ए एजा़म मसअला के बारे में कि प्यारे नबी सल्लाहो अलैहि वस्ल्लम ने कितनी शादियाँ की बहवाला जवाब इनायत फरमाएं मेहरबानी होगी आपकी फक्त वस्सालाम

साइल> डॉक्टर मोहम्मद कासिफ़ रजा़ कटीहार बिहार 

व अलैकुम अस्सालाम व रहमतुल्लाहि व बरकातुहु

अल जवाब अल्ला हुम्मा हिदायतु अलहक़ बिस्सावाब

नबी करीम सल्लाहो अलैहि वस्ल्लम की अज़वाज मुता़हिरात के तादाद मे अरबाब सीर व असह़ाबे खबर इख्तेलाफ़ रखते है अक़वाल मुख्त़ल्फा़ मे से ग्यारह अज़वाज मुता़हिरात मुत्तफ़िक़ अलैहि है 

(हवाला मदराज अल-नबुव्वा जिल्द 02 सफा नः 796)

अज़वाज मुता़हिरात मे से क़ुरैशिया (छह) है 
(01) सय्यैदेतना खदीजा तुल कुबरा (02) सय्यैदेतना आयशा सिद्दीका (03) सय्यैदेतना सवेदा (04) सय्यैदेतना हफ्सा (05) सय्यैदेतना उम्मे हबीबा (06) सय्यैदेतना उम्मे सलमा रजी़ अल्लहो अन्हुम 
और अरबिया गैर क़ुरैशिया चार है (01) सय्यैदेतना जै़नब बिन्त जहिश (02) सय्यैदेतना मिमुना (03) सय्यैदेतना जै़नब बिन्त खुजैमा (04) सय्यैदेतना हजरते जविरया) रजी़ अल्लहो अन्हुम और एक गैर अरबिया बनी इस्राइल मे से वो है (01) सय्यैदेतना सफ्फिया रजी़ अल्लहो अन्हुमा 
(हवाला मदराज अल-नबुव्वा जिल्द 02 सफा नः 796)

(बा हवाला इस्लामी हैरतअंगेज मालूमात सफा नः 388 मतबुआ अल हुदा पब्लिकेशन नई दिल्ली) 

वल्लाहो आलमु बिस्सवाब

कत्बा नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी खतीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हजरत मन्सूर शाह रहमातुल्ला अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश
सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची