हजरत इब्राहिम अलैहिस्सालाम के बारे में अहम मअलूमात


सवाल हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम किस उम्र में आग में डाले गए? 

जवाब 16 सोलह साल की उम्र में।

(शरह फिक़हे अकबर लिअलीकारी पेज 130)

सवाल हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम को जिस आग में डाला गया था उसके लिये कितने दिनों तक लकड़ीयाँ जमा की गई थीं और कितने दिनों तक दहकाया गया था?

जवाब एक महीने लकड़ीयाँ जमा की गई और सात दिन दहकाया गया था।

(सावी जिल्द 3 सफ़्हा 96)

सवाल हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम को आग में डालते वक़्त कौनसा लिबास पहनाया गया और किसने पहनाया गया और किसने पहनाया? 

जवाब रेशमी क़मीज थी जिसे हजरत जिब्राईल अलैहिस्सलाम ने पहनाया और यह जन्नत से लाई गई थी।

(सावी जिल्द 3 सफ़्हा 96)

सवाल हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने उम्मते मोहम्मदिया को कब सलाम कहलवाया? 

जवाब जब आखरी नबी हुजूर सल्लल्लाहु तआला अलैह वसल्लम मेराज शरीफ़ के लिए तशरीफ ले जाने लगे और आसमान पर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम से मुलाकात हुई तो उस वक़्त उन्होंने आपकी मारेफ़त आपकी उम्मत को सलाम कहल वाया।

(मिश्कात शरीफ जिल्द 1 सफ़्हा 202)

सवाल हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम हजरत नूह अलैहिस्सलाम के दरमीयान कितने साल का फासिला था? 

जवाब एक हजार साल का।

(सावी जिल्द 2 सफ़्हा 27)

सवाल किस नबी को अबुल अरब(अरब वाले)और किस नबी को अबुल अजम(ग़ैर अरब वाले)कहा जाता है?

जवाब हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को अबुल अरब और हजरत इसहाक अलैहिस्सलाम को अबुल अजम कहा जाता है 

(सावी जिल्द 1 सफ़्हा 225)

सवाल हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम और हजरत इसहाक अलैहिस्सलाम में ज़बीहुल्लाह कौन है?

जवाब हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम हैं।

(रददुल मुहतार जिल्द 1 सफ़्हा 587/ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 97)

सवाल इन दोनों में उम्र के एतेबार से बड़े कौन थे? 

जवाब हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम हजरत इसहाक अलैहिस्सलाम से चौदह साल 14 साल बड़े थे।

(तफसीरे अज़ीज़ी सूरऐ बक़र पेज 401/अलइतकान जिल्द 2 सफ़्हा 138)

सवाल हजरत याकूब अलैहिस्सलाम का लक़ब क्या था? 

जवाब इस्राईल यह सुरयानी जुबान का लफ्ज है जो इसरा और ईल दो लफ्जों से बना है इसरा का माना है अब्द और ईल का माना है अल्लाह यानी अब्दुल्लाह।

(तफसीरे नसफी जिल्द 1 सफ़्हा 44/तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र सफ़्हा 176)

सवाल हजरत याकूब अलैहिस्सलाम और हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम की जुदाई में कितने साल तक रोते रहे?

जवाब तकरीबन 80 साल तक।

(ख़जाइन सफ़्हा 355)

सवाल हजरत याकूब अलैहिस्सलाम मिश्र में कितने साल रहे?

जवाब 24 साल।

(ख़जाइन सफ़्हा 357)

सवाल हजरत याकूब अलैहिस्सलाम और हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के दरमीयान कितना फ़ासला था?

जवाब 965 साल का।

(सावी जिल्द 2 सफ़्हा 27)

सवाल हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम कुऐं में कितने दिन रहे?

जवाब तीन दिन।

(ख़ाज़िन व मआलिम जिल्द 3 सफ़्हा 219)

सवाल किस उम्र में डाले गए?

जवाब बारह साल की उम्र में।

(अलइतकान जिल्द 2 सफ़्हा 138)

सवाल हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम कैद खाने में कितने वक़्त रहे? 

जवाब 12 साल।

(ख़जाइन सफ़्हा 347)

सवाल हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम ने मिश्र में कितने साल हुकूमत की?

जवाब 90 साल।

(सावी जिल्द 3 सफ़्हा 202)

सवाल ख़तीबुल अंबिया(नबीयों को खिताब करने वाले)किस नबी का लक़ब है? 

जवाब हजरत शुऐब अलैहिस्सलाम का चूंकि आप बहुत फसीह व बलीग़ कलाम फरमाया करते थे इसलिए आपका लक़ब ख़तीबुल अंबिया हुआ।

(ख़ाज़िन जिल्द 2 सफ़्हा 215)

सवाल किस नबी का सब्र मशहूर है?

जवाब हजरत अय्यूब अलैहिस्सलाम का।

(कुराने मुकद्दस सूरऐ सौद)

सवाल हजरत अय्यूब अलैहिस्सलाम कितने दिन इम्तेहान व आज़माइश में मुब्तिला रहे?

जवाब सात या आठरह साल।

(उम्दतुल क़ारी जिल्द 7 सफ़्हा 388/ ख़ाज़िन जिल्द 4 सफ़्हा 254)

सवाल हजरत मूसा अलैहिस्सलाम हजरत शुऐब अलैहिस्सलाम के पास कितने वक़्त रहे? 

जवाब 10 साल।

(ख़जाइन व मआलिम जिल्द 5 सफ़्हा 142)

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

Post a Comment

और नया पुराने