अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: कुर्बानी के जानवर का बयान

तारीख़: गुरुवार, अगस्त 03, 2023


मसला •••➲ क़ुर्बानी के जानवर 3 क़िस्म के है

1⃣ •••➲  ऊँट 2⃣ •••➲ गाय 3⃣ •••➲ बकरी

हर क़िस्म में उसकी जितनी नौ’न हैं सब दाखिल हैं नर व मादा ख़ासी और गैर ए ख़ासी सब का एक हुक्म है यानि सब की क़ुर्बानी हो सकती है

मसला •••➲ भैंस गाये में शुमार है उसकी भी क़ुर्बानी हो सकती है भेड़ और दूंबह बकरी में दाखिल हैं उनकी भी क़ुर्बानी हो सकती है

मसला •••➲ वहशी (जंगली) जानवर जैसे नील गाये और हिरन इनकी क़ुर्बानी नहीं हो सकती मसला •••➲ मुर्गी की क़ुर्बानी जाएज़ नहीं

फ़तावा रज़विय्यह जिल्द 8 सफह 530 📕

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची