नमाज़े वित्र किस तरह पढ़ी जाती है



सवाल नमाज़े वित्र किस तरह पढ़ी जाती है

जवाब नमाज़े वित्र भी इसी तरह पढ़ी जाती है जिस तरह और नमाज़ पढ़ी जाती है लेकिन वित्र की तीसरी रकअत में अलहम्द और सूरत पढ़ने के बाद कानों तक दोनों हाथ ले जाए और अल्लाहु अकबर कहता हुआ हाथ वापस लाए और नाफ़ के नीचे बांध ले फिर दुआ ए क़ुनूत पढ़े फिर उसके बाद और नमाज़ों की तरह रुकू और सजदा वग़ैरह करके सलाम फेरदे
दुआ ए क़ुनूत ये है

اَللّٰهُمَّ إِنَّا نَسْتَعِيْنُكَ وَنَسْتَغْفِرُكَ وَنُؤْمِنُ بِكَ وَنَتَوَكَّلُ عَلَيْكَ وَنُثْنِيْ عَلَيْكَ الْخَيْرَ وَ نَشْكُرُكَ وَلَا نَكْفُرُكَ وَنَخْلَعُ وَنَتْرُكُ مَنْ يَّفْجُرُكَ اَللّٰهُمَّ إِيَّاكَ نَعْبُدُ وَلَكَ نُصَلِّيْ وَنَسْجُدُ وَإِلَيْكَ نَسْعٰى وَنَحْفِدُ نَرْجُوْا رَحْمَتَكَ وَنَخْشٰى عَذَابَكَ إِنَّ عَذَابَكَ بِالْكُفَّارِ مُلْحِق 


सवाल जिस शख़्स को दुआ ए क़ुनूत याद न हो वो क्या करे,

जवाब जिस शख़्स को दुआ ए क़ुनूत याद न हो वो ये दुआ पढ़े

اَللّٰهُمَّ رَبَّنَآ اٰتِنَا فِی الدُّنْیَا حَسَنَةً وَّ فِی الْاٰخِرَةِ حَسَنَةً وَّقِنَا عَذَابًا النَّار  

सवाल अगर दुआ ए क़ुनूत न पढ़े तो क्या हुक्म है

जवाब अगर दुआ ए क़ुनूत क़सदन (जान बूझ कर) न पढ़े तो नमाज़े वित्र फिर से पढ़े और अगर भूलकर न पढ़े तो आख़िर में सजदा ए सहव करे 📚 बहारे शरीअत

सवाल अगर दुआ ए क़ुनूत पढ़ना भूल जाए और रुकू में याद आए तो क्या करे

जवाब अगर दुआ ए क़ुनूत पढ़ना भूल जाए और रुकू में याद आए तो ना क़याम की तरफ़ लोटे और ना रुकू में पढ़े बल्के आख़ीर में सजदा ए सहव करे 📗 अनवारे शरीअत उर्दू सफ़ह 66/67)
कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

Post a Comment

और नया पुराने