अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: क्या वजू बनाने में भी सवाब मिलता है

तारीख़: शुक्रवार, मार्च 03, 2023

सवाल नमाज़ से पहले हम जो वुज़ू कर के नमाज़ पढ़ते हैं तो क्या वुज़ू करने का भी सवाब मिलता है या सिर्फ नमाज़ का ही सवाब मिलता है

जवाब अगर किसी ने वुज़ू किया और नमाज़ पढ़ी तो अल्लाह तआला वुज़ू का सवाब अलग अता फरमायेगा और नमाज़ का अलग हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने इरशाद फरमाया

मुसलमान बन्दा जब वुज़ू करता है तो कुल्ली करने से मुंह के गुनाह गिर जाते हैं और जब नाक में पानी डाल कर नाक साफ किया तो नाक के गुनाह निकल गए और जब मुंह धोया तो उसके चेहरे के गुनाह निकले यहाँ तक के पल्कों के निकले और जब हाथ धोए तो हाथों के गुनाह निकले यहाँ तक के हाथों के नाखूनों से निकले और जब सर का मसह़ किया तो सर के गुनाह निकले यहाँ तक के कानों से निकले और जब पांव धोए तो पांव की खतायें निकलीं यहाँ तक के नाखूनों से फिर उसका मस्जिद को जाना और नमाज़ पढ़ना उसके अलावा है

📚 बहारे शरिअत, हिस्सा 02📚सुनने निसाई सफह 29

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची