अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: उस्ताद से लड़की का पर्दा कब होना चाहिए

तारीख़: गुरुवार, दिसंबर 01, 2022

 


सवाल उस्ताद से लड़की का पर्दा कब होना चाहिए

अल जवाब आसारे बुलूग़त ज़ाहिर हो जाएं तो उस्ताद ग़ैरे उस्ताद, आलिम ग़ैरे आलिम सबसे पर्दा वाजिब है

मुजद्दिदे आज़म सरकार आलाहज़रत अलैहिर्रहमह फ़रमाते है कि रहा पर्दा उसमें उस्ताद ग़ैरे उस्ताद आलिम व ग़ैरे आलिम पीर सब बराबर हैं, नो (9) बरस से कम की लड़की को पर्दा की हाजत नहीं और जब पन्द्रह (15) बरस की हो सब ग़ैरे मुहारिम से पर्दा वाजिब और नो (9) बरस से पन्द्रह (15) तक अगर आसारे बुलूग़ ज़ाहिर हों तो वाजिब और ज़ाहिर न हों तो मुस्तहब, ख़ुसूसन बारह (12) बरस के बाद बहुत मुअक्किद के यह ज़माना क़ुर्बे बुलूग़ व कमाले इस्तेहा का है

📚 फ़तावा रज़वियह जिल्द 09 सफ़ह 97 निस्फ़ अव्वल)

📔 औरतों के जदीद और अहम मसाइल सफ़ह.117//118)

अज़ क़लम 🌹 खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची