अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: हांथ के इशारे से सलाम करना कैसा

तारीख़: बुधवार, अक्टूबर 05, 2022


सवाल कुछ लोग सिर्फ हाथ के इशारे से सलाम करते हैं और ज़बान से कुछ नहीं कहते इस तरह़ सलाम करना कैसा है जवाब इनायत करें

जवाब बाज़ लोग उंगली के इशारे से या गरदन के इशारे से सलाम करते हैं या जवाब देते हैं यह सुन्नत के ख़िलाफ़ है हुज़ूर सदरुश्शरिअह अलैहिर्रह़मा तह़रीर फरमाते हैं कि उंगली या हथेली से सलाम करना मम्नू है, ह़दीस में फ़रमाया कि उंगलियों से सलाम करना यहूदियों का तरीक़ा है और हथेली से इशारा करना नसारा का, फिर आगे इरशाद फरमाते हैं कि बाज़ लोग सलाम के जवाब में हाथ या सर से इशारा कर देते हैं, बल्कि बाज़ सिर्फ आंखों के इशारे से जवाब देते हैं यूँ जवाब नहीं हुआ, उनको मुंह से जवाब देना वाजिब है

📚बहारे शरीयत जिल्द 3 हिस्सा 16, सफह 107, सलाम का ब्यान

📚सु'नने तिर्मिज़ी शरीफ़, जिल्द 4 सफह 319 ह़दीस नं. 2704

हां अगर कोई दूर हो और ज़बान से भी सलाम किया या जवाब दिया और साथ ही इशारा भी कर दिया तो कोई हरज नहीं

अज़ क़लम 🌹 खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची