आदम अलैहिस्सालाम के बारे में सवाल ?


सवाल सबसे पहले किस नबी को पैदा किया गया? 

जवाब हजरत आदम अलैहिस्सलाम को।

(अलहिदायतुल मुबारकाह सफ़्हा 2)

सवाल हजरत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत मैं कितने दिन रहे?

जवाब बरोजे कयामत के आध दिन जिसकी मिक़दार दुनियावी दिनों से पांच सौ साल है।

(ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 55/तबक़ात इब्ने सअद जिल्द 1 सफ़्हा 17)

सवाल हजरत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से कहाँ उतारे गऐ?

जवाब हजरत आदम अलैहिस्सलाम सरान्दीप और हजरत हव्वा जददे में।

(सावी जिल्द 1 सफ़्हा 23)

सवाल फिर दौनों की मुलाकात कहाँ हुई?

जवाब बकरा ईद के चाँद की नौ तारीख को मकामे अरफात में हुई।

(ख़ाज़िन जिल्द 1 सफ़्हा 155)

सवाल हजरत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत मे से निकलने के बाद गम में कितने साल तक रोते रहे? 

जवाब तीन सौ साल तक रोते रहे।

(ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 56 / मुदारिजुन्नुबुव्वत जिल्द 2 सफ़्हा 5) 

सवाल हजरत आदम अलैहिस्सलाम की कुन्नियत क्या है?

जवाब ज़मीन में "अबुलबशर" और जन्नत में "अबु मुहम्मद" थी।

(तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र सफ़्हा 173)

सवाल वह कोनसे नबी हैं जो दुनिया पे एक हजार साल तक रहे लेकिन काभी जमीन का पानी नहीं पीया?

जवाब हजरत आदम अलहिस्सलाम है कि पूरी जिन्दगी आपने बारिश का पानी पीते रहे।

(तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र पेज 172)

सवाल हजरत आदम अलैहिस्सलाम की जाहिरी जिन्दगी में कौन-कौन से नबी पैदा हुऐ? 

जवाब हजरत शीस अलैहिस्सलाम और हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम।

(सावी जिल्द 3 सफ़्हा 73)

सवाल हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम को हजरत आदम अलैहिस्सलाम का कितना ज़माना मिला?

जवाब सौ साल लेकिन नबी होने का एलान करने का हुक्म हजरत आदम अलेहिस्सलाम के इन्तिकाल के दो सौ साल बाद किया।

(सावी जिल्द 3 सफ़्हा 73)

सवाल वह कौन से नबी है जिनका निकाह का खुतबा खुद खुदा ने पढा़ और खुदा ही ने निकाह पढ़ाया?

जवाब हजरत आदम अलैहिस्सलाम हैं।

(सावी जिल्द 4 सफ़्हा 21/मुदारिजुन्नुबुव्वत जिल्द 2 सफ़्हा 5)

सवाल वह कौन से नबी है जिनके निकाह का दैन महर हमारे नबी पर दुरूद पढ़ना था?

जवाब हजरत आदम अलैहिस्सलाम आपके निकाह का दैन महर तीन या दस या बीस बार दुरूद पढ़ना था।

(तफसीर अज़ीज़ी सूरऐ बक़र सफ़्हा 159/मुदारिजुन्नुबुव्वत जिल्द 2 सफ़्हा 4/मवाहिब लदिन्नया जिल्द 1 सफ़्हा 10)

सवाल हजरत आदम अलैहिस्सलाम और हजरत मूसा अलैहिस्सलाम का मशहूर मुनाज़रा कहाँ और किस हालत में हुआ?

जवाब इसमें इख्तेलाफ हे कुछ के नजदीक आसमान में रूहों की मुलाकात के वक़्त यह मुनाज़रा हुआ और कुछ के नजदीक दौनों को आलमे ब़रज़ख(मौत के बाद की दुनिया) में ज़िन्दा करके यह मुनाज़रा कराया गया और कुछ के नजदीक हजरत आदम को हजरत मूसा के ज़माने जाहेरी में ज़िन्दा करके यह मुनाज़रा कराया गया।

(अशिअअतुल लमआत जिल्द 1 सफ़्हा 88) 

सवाल वह कौन से नबी हैं जिनके निकाह का खुतबा हजरत जिब्राईल ने पढ़ा और फ़रिश्ते गवाह बने?

जवाब हजरत शीश अलैहिस्सलाम।

(ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 65)

सवाल हिबतुल्लाह किस नबी का लक़ब है?

जवाब हजरत शीश अलैहिस्सलाम का वजह यह है कि जब काबील ने हाबील को कत्ल कर दिया तो हजरत जिब्राईल अलैहिस्सलाम ने हजरत आदम अलैहिस्सलाम को खुशखबरी दी कि खुदा ने हाबील के बदले में शीश को अता फरमाया।

(तबक़ात इब्ने सअद जिल्द 1 सफ़्हा 14/ सावी जिल्द 1 पेज 242)

सवाल हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम का अस्ल नाम क्या है? 

जवाब अस्ल नाम अख्नक है इदरीस इसलिए कहते हैं कि उन्होनें सबसे पहले दर्स(सबक)दिया। 

(सावी जिल्द 3 सफ़्हा 35)

सवाल हजरत इदरीस अलैहिस्सलाम किस आसमान पर हैं? 

जवाब चौथे आसमान पर 

(मिश्कात शरीफ जिल्द 2 सफ़्हा 527)

सवाल हजरत नूह अलैहिस्सलाम का अस्ल नाम क्या है? 

जवाब अब्दुल गफ्फार या अब्दुल जब्बार नूह के माना हैं बहुत रोने वाला कियो की आप अपने नफ़स बहुत ज्यादा रोऐ या अपनी उम्मत के गुनाहों पर बहुत रोऐ इसलिये आपका लक़ब नूह पड़ गया

(अलइतकान जिल्द 2 सफ़्हा 184/ज़रक़ानी जिल्द 1 सफ़्हा 41)

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

Post a Comment

और नया पुराने