अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: क्या नबालिग बच्चे के पीछे बलिगों की नमाज़ हो जाती है

तारीख़: शुक्रवार, जनवरी 12, 2024


सवाल क्या नबालिग बच्चे के पीछे बलिगों की नमाज़ हो जाती है या नहीं बराए करम जवाब इनायत फरमाएं एैन नवाजिश होगी
 
जवाब पहली बात तो आप ये जेहन नशी कर लिजिए कि नबालिग के पीछे बलिग की कोई नमाज़ नही हो सकती अगर चे तरावीह या नफ्ल ही महज हो
और हुजूर मुफ्ती मोहम्मद अमज़द अली आजमी अलैहि रहमा तहरीर फरमाते है कि नबालिगों के इमाम के लिए बालिग होना शर्त नहीं बल्कि नबालिग भी नबालिगों की इमामत कर सकता है अगर समझ वाला हो
हवाला बहार ए शरीअत हिस्सा 03/ सफा नः 563
और फतावा हिन्दिया में है फर्ज़ नमाज़ हो या तरावीह या कोई भी नफ्ल नमाज़ नबालिग सिर्फ नबालिगों की ही इमामत कर सकता है
 किसी भी नमाज़ में नबालिग के पीछे बलिगैंन की कोई नमाज़ जाइज़ नही
हवाला फतावा हिन्दिया किताबुस्सलावात बाब 05 फस्ल 04 सफा नः 58 दारुल फिक् बेरुत
 
 वल्लाह आलमु बिस्वास
 
कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश
सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची