अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: बीवी से कहा के शाम में तुम को तलाक़ दे दूंगा तो क्या हुक्म है

तारीख़: गुरुवार, दिसंबर 08, 2022


सवाल  एक सवाल है के एक शख्स ने अपनी बीवी से कहा के शाम में तुम को तलाक़ दे दूंगा और वो शख्स शाम होने से पहले ही इंतिक़ाल कर गया तो तलाक़ होगी या नहीं जवाब इनायत करें महरबानी होगी?

जवाब तलाक़ नहीं होगी- जैसा के शौहर ने कहा अपनी जौज़ा से के शाम में तुमको तलाक़ दे दूंगा इस अल्फाज़ से क़तई तलाक़ वाके नहीं होगी चाहे शौहर का इंतिक़ाल हो या न हो क्योंकि जब तक शौहर तलाक़ नहीं देगा तब तक तलाक़ वाक़े नहीं होगी क्योंकि इरादा ए तलाक़ से तलाक़ नहीं पड़ती इसलिए वह दोनों शरअन मियां बीवी हैं

📚 दुर्रे मुख्तार 📚  फतावा रज़वियह शरीफ

अज़ क़लम 🌹 खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची