अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: बच्चे के पैदा होने के बाद औरत का इंतकाल हो जाए तो

तारीख़: शनिवार, अप्रैल 02, 2022

 बच्चा पैदा हो जाने की वजह से जो औरत मर जाए उसको बदनसीब जानना ?

❈•───islami────❈───malumat────•❈

 बाअज़ मक़ामात पर कुछ लोग ऐसी औरत को, जो बच्चा पैदा होने की वजह से मर जाए उसको बुरा ख्याल करते हैं और कहते हैं कि वह नापाकी में मरी है लिहाज़ा बदनसीब और मनहूस है,, यहां तक के सुना गया है कि कुछ लोग कहते हैं कि वह मर कर चुड़ैल बनेगी यह सब जाहिलाना बकवास है। और निरी खुराफ़ातें हैं।हदीस शरीफ में इस हाल में मरने वाली औरत को शहादत का मर्तबा पाने वाली फरमाया गया और यह इस्लाम में बहुत बड़ा मर्तबा है.. रही उसकी नापाकी तो वह उसकी मजबूरी है जिसका उस पर कोई गुनाह नहीं, और मोमिन का बातिन कभी नापाक नहीं और यह नापाकी भी ख़ून आने से होती है खून ना आया तो बज़ाहिर भी वह पाक है

📚 (ग़लत फहमियां और उनकी इस्लाह, सफ़्हा न. 58)

✍🏻 अज़ क़लम 🌹 खाकसार ना चीज़ मोहम्मद शफीक़ रज़ा रिज़वी खतीब व इमाम (सुन्नी मस्जिद हज़रत मनसूर शाह रहमतुल्लाह अलैह बस स्टॉप किशनपुर अल हिंद)

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची