अहम ऐलान
दारुल इफ़्ता में आपका ख़ैर मक़दम है। अपने दीनी व शरई सवालात के मुस्तनद जवाबात के लिए सवाल भेजें।

ISLAMI MALUMAT

मरकज़-ए-तहक़ीक़ व इफ़्ता
शरई फ़तवा दस्तावेज़

सवाल: खून न निकलया और मरीज़ मर गया तो क्या हुक्म है

तारीख़: गुरुवार, अप्रैल 27, 2023


सवाल डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारे अंदर ख़ून की ज़्यादती है, ख़ून निकलवा दो, मरीज़ या उसके अहले ख़ाना ने ऐसा न किया यहां तक कि मरीज़ मर गया, तो खुद मरीज़ या उसके घर वाले गुनाहगार होंगे या नहीं

अल जवाब डॉक्टर या तबीब (हकीम) के कहने पर मरीज़ या उसके अहले ख़ाना ने ख़ून न निकलवाया हत्ता कि मरीज़ इन्तेक़ाल कर गया तो गुनाहगार न होंगे क्योंकि यह यक़ीन नहीं के इलाज से शिफ़ा ही हो जाए

फ़तावा क़ाज़ी ख़ान में है

ولو ان رجل ظهريه داء فقال له الطبيب عليك الدم فاخر جه فلم يفعل حتى مات لا يكون اثماء لانه لم يقين ان شفاءه فيه

📘फ़तावा क़ाज़ी ख़ान जिल्द 3, सफ़ह 403)

और फ़कीहे आज़म हुज़ूर अल्लामा मुफ़्ती मुहम्मद अमजद अली आज़मी अलैहिर्रहमह फ़रमाते हैं

बीमारी के मुताल्लिक़ तबीब ने यह कहा के ख़ून का ग़ल्बा है, फ़सद वगैरह के ज़रिया से ख़ून निकाला जाए, मरीज़ ने ऐसा ना किया और मर गया उसके इलाज ना करने से गुनाहगार नहीं हुआ, क्योंकि यह यक़ीन नहीं है कि उस इलाज से शिफा ही हो जाए

📚 बहारे शरिअत, जिल्द 3 सफ़ह 506, पुराना ऐडीशन)

📔 औरतों के जदीद और अहम मसाइल सफ़ह. 139)

कत्बा अल अब्द खाकसार नाचीज़ मोहम्मद शफीक़ रजा़ रज़वी ख़तीब व इमाम सुन्नी मस्जिद हज़रत मन्सूर शाह रहमतुल्लाह अलैहि बस स्टैंड किशनपुर जि़ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश

सवाब-ए-जारिया की नीयत से शेयर करें:

दारुल इफ़्ता में अपना शरई सवाल भेजें

संबंधित अन्य फ़तावा:

फ़तावा लोड हो रहे हैं...

फ़िक़्ही अबवाब व विषय सूची